31Dec

चेयरमैन डाॅ सुनील कुमार सिंह राठौर जी को दैनिक भास्कर ऐमिनेंस अवार्ड 2020 मिला

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये मध्यप्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा राजभवन(भोपाल) में व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के चेयरमैन डाॅ सुनील कुमार सिंह राठौर जी को दैनिक भास्कर ऐमिनेंस अवार्ड 2020, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

29Dec

जेआईएनआर की छात्रा रिचा यादव ने सीएचओ की परीक्षा में प्रदेश में पाया 15वां स्थान

व्हीआईएसएम ग्रुप के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च की छात्रा रिचा यादव ने मध्यप्रदेश कम्यूनिटी हेल्थ आॅफिसर (ब्भ्व्)की परीक्षा मंे प्रदेश भर में 15वां स्थान प्राप्त कर जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च को गौरवान्वित किया है

26Dec

व्ही आई एस एम में वर्मीकम्पोस्टिंग यूनिट का शुभारम्भ हुआ ।

दिनाँक 26  दिसंबर 2020  को व्ही. आई. एस. एम. परिसर में जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. ओ. पी. अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वर्मीकम्पोस्टिंग यूनिट का शुभारम्भ हुआ ।

15Dec

व्हीआईएसएम में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च मंे आज विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने करियर में सही दिशा प्राप्त करने हेतु समूह निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में आॅनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

07Dec

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

प्रसिद्ध विश्वप्रेमी मरीना शेख द्वारा स्थापित गैर सरकारी संगठन राइज़िग - वल्र्ड फाउण्डेशन एवं कै. श्रीमन्त राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पावन स्मृति में शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनजन को लाभान्वित करने की दृष्टि से, ग्वालियर के ख्यातनाम प्रबुद्ध व्यक्ति डाॅ. सुनील सिंह राठौर द्वारा स्थापित व्ही.आई.एस.एम. समूह के सयुक्त तत्वाधान में राइज़िग वल्र्ड फाउण्डेशन की संचार एवं अनुदान संचालक नन्दिनी सिंह के नेतृत्व में, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन व्हीआईएसएम कैम्पस में दिनांक 07 दिसम्बर 2020 सोमवार दोपहर एक बजे किया गया। 

26Nov

व्हीआईएसएम काॅलेज में हुआ नर्सिंग का ‘‘ओरियेन्टेशन प्रोग्राम’’

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्ड़ीज के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग  एण्ड रिसर्च में आज दिनांक 26/11/2020 को नवीन सत्र 2020-21 के छात्र-छात्राओं का आॅनलाईन ‘‘ओरियेन्टेशन प्रोग्राम’’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विडियो द्वारा सरस्वती वंदना से हुई । इसके उपरान्त महाविद्यालय कीे प्राचार्या प्रो. रक्षा कुलश्रेष्ठ ने व्हीआईएसएम ग्रुप में संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च महाविद्यालय के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि इंस्टीटयूट द्वारा आॅनलाईन कक्षाओं के माध्यम से समस्त छात्र-छात्राओं की कक्षाऐं आयोजित की जा रही है। आपको भी इस नए माध्यम का उपयोग करते हुए अपना अध्ययन करना है। इसके पश्चात् संस्थान के चैयरमेन डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि वे अब नये परिवेश में शिक्षा ग्रहण करने जा रहें है अतः उन्हे अपना सम्पूर्ण ध्यान अध्ययन पर ही लगाना चाहिए। वदलते समय में नर्सिंग क्षेत्र रोजगार की अपार सभावनाऐं लेकर आया है अतः आपको अपने शैक्षणिक कार्यकाल में कठोर परिश्रम करते हुए गहनता से विषयो का अध्ययन करना चाहिऐं। इंस्टीटयूट में काफी कुशल एवं अपने विषय में दक्ष प्राध्यापक है और आपको उनके द्वारा दी जाने वाली शिक्षा का पूरी तनमयता से लाभ उठाना चाहिए। अंत में उन्होने छात्र-छात्राओं को नये शिक्षण सत्र के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, सहित समस्त नर्सिंग स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं ने आॅनलाईन अपनी भागीदारी की।